प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा अनुसूचति जाति मोर्चा ने संविधान दिवस पर जिला मुख्यालय में संविधान निर्माता भारतरत्न श्री अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं संविधान की पूजन कर पदाधिकारियों ने संविधान की शपथ ली। मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू बकोरिया ने कहा कि 2015 में पूजनीय भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुबंई में की गयी घोषणा के अनुसार हर वर्ष 26 नवम्बर को ‘‘संविधान दिवस’’ के रूप में मनाने का फैसला किया। हमारे संविधान के प्रति कृतज्ञता को दोहराने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए किया था। संविधान एक किताब नही बल्कि आम इंसान की आकांक्षा और इच्छाओं को पूरा करने का एक साधन है। 1975 में आपातकाल लगाकर एक परिवार ने अपने व्यक्तिगत हितों के कारण संविधान का दुरूपयोग किया। पूरे देश को एक जेल में बदल दिया गया था। कार्यक्रम में प्रसन्ना हर्णे, मोर्चा प्रभारी राजेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, वरिष्ठ केशव उर्मिल, नगर मंत्री मनीष परदेशी, नपा विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, अ.जा. मोर्चा जिला कार्यालयमंत्री श्रीराम सगर, विनोद बारसे, रवेन्द्र मेषकर, सहित मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।