सिहोरा
जबलपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो ग्रामीण में युवाओं को मोर्चा से जोड़ने अगले दिसंबर माह खिलता कमल व खेलों मध्यप्रदेश अभियान चलाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार युवा नीति तैयार करने व मोर्चा को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने हर मंडल से सौ प्रतिभाशाली युवाओं का चयन होगा। पार्टी विधानसभा स्तर तक इनकी प्रतिभा का उपयोग करेगी यह निर्णय भाजयुमो ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, जिला महामंत्री प्रभारी राजकुमार पटेल ने भी संबोधित किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह अभियान खेलेगा। मध्य प्रदेश को लेकर योग अनुकूल परिवर्तन के साथ प्राचीन और पारंपरिक खेल इस अभियान को सफल बनाएंगे। इस अभियान के माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच पहुंचकर उन्हें पार्टी से भी जुड़ेंगे
खेलेगा मध्यप्रदेश में होंगे यह खेल
मोर्चा जिला अध्यक्ष बघेल ने बताया कि 1 दिसंबर से 5 जनवरी तक युवा मोर्चा खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान चलाएगा। जिसके तहत खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, बालीवाल, फुटबॉल, कुश्ती एवं अन्य पारंपरिक खेल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में जिला महामंत्री श्रीकांत परिहार, राजशेखर उपाध्यक्ष हर्ष तिवारी, आयुष सेठी, प्रिंस पटेल, जिला मंत्री पलाश दुबे, पुष्पराज सिंह, अश्वनी वर्मन, सौरभ ताम्रकार, जसपाल सिंह, संजय दुबे मंडल अध्यक्ष आशु जायसवाल विश्वजीत सिंह गोलू आर्मो दिलीप सिंह पवन दुबे आकाश जैन रोहित दुबे मोटू यादव रचित चौरसिया,पंकज विश्वकर्मा नागेश कुरील, अभिषेक पटेल प्रवेश पटेल राजा जैन सहित मोर्चा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे