प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर आज नर्मदा पुरम संभाग में आयुक्त श्रीमन शुक्ला को 26 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संभागीय अध्यक्ष राजेश चौरे ने बताया कि आज हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल तीनों जिले के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को निराकृत करने हेतु मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री को आयुक्त नर्मदा पुरम के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे, हरदा से महेश तिवारी, बैतूल से मनोज राय, सुंदर नारायण शर्मा, नरेंद्र रावत, विनोद प्रसाद, बदन सिंह तोमर, राजकुमार वीके, संगीता शर्मा, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री श्रीमती वंदना राजोरिया, जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, राजेंद्र ठाकुर एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की पहले चरण में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिले में दूसरे चरण में संभागायुक्त को 26 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी शासन-प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं को हल नहीं करता है तो 12 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।