प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता होता है। म.प्र. के कार्यकर्ताओं को कुशाभाऊ ठाकरे , प्यारेलाल खण्डेलवाल , कैलाश नारायण सारंग जैसे कुशल संगठक शिल्पकारों ने गढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का कार्य ईश्वरीय कार्य है, को मानकर करते है। आप सभी पुण्यायी कार्यकर्ता है जो भाजपा का कार्य कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश और प्रदेश के विकास में नये आयाम बनने की ओर अग्रसर है। कोरोना काल में श्री मोदी ने देश की जनता को ही नहीं बचाया बल्कि विदेशों को भी कोरोना काल में कई महत्वपूर्ण सामग्री व जीवनरक्षक दवाईयों से मदद की। क्योंकि हम वसुदेव कुटुम्बकम का भाव रखते है। आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम पार्टी का विस्तार कर बूथों का सुदृढ़ीकरण करें उक्त बात भाजपा जिला कार्यालय में को संबोधित करते हुए भाजपा के मध्यप्रदेश व छत्तसीगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कही। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि जो भी पार्टी का कार्यक्रम करेंगे बूथ पर करेंगे। पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम आते है उन्हें बूथ स्तर पर पूरी योजना बनाकर करें। उक्त बात जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठ जिला संयोजकों व मंडल अध्यक्षों, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को साधकर बूथ पर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें। बैठक में संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने बैठक के मुख्य अतिथि अजय जामवाल का परिचय पार्टी कार्यकर्ताओं से कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने पार्टी के किये हुए कार्य का वृत्त रखा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे व आभार जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति शुक्ला ने माना।