• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, May 12, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

भाजपा सोशल मीडिया में सुघोष का मुख्यालय से हुआ घोष, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
November 12, 2022
in कटनी
0
भाजपा सोशल मीडिया में सुघोष का मुख्यालय से हुआ घोष, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग सुघोष अभियान के माध्यम से मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा। जिसके पहले चरण में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 11 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में इस अभियान को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने सुघोष नाम दिया है। सोशल मीडिया और आईटी विभाग के सुघोष अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथो से प्रत्येक बूथ पर 2 कार्यकर्ता को मंडल स्तर पर सोशल मीडिया व आईटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नर्मदापुरम जिले के 1185 बूथों के लगभग 2370 कार्यकर्ता होगे प्रशिक्षित सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस क्रम में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षको का प्रशिक्षण प्रदेश कार्यालय भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें नर्मदापुरम जिले से 12 कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। जिसमें आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी सुनील राठौर, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रांशु राने, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गुलाब बैंकर, जिला सह संयोजक राहुल ठाकुर, आईटी जिला सह संयोजक गजेन्द्र सिंह राजपूत, हितेश पुरोहित सोविज्ञ अग्रवाल, राकेश मालवीय, अनिल रघुवंशी, विष्णु लौवंशी, अमृत खालसा, अशुतिष शर्मा, पंकज लौवंशी प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यरूप से प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने वर्चुअल एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं सोशल मीडिया आईटी प्रभारी रजनीश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, आईटी प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला ने प्रशिक्षको को विभिन्न सत्रो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। सोशल मीडिया आईटी प्रभारी रजनीश अग्रवाल बताया कि “सुघोष” नामक शंख का वादन महाभारत के युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व नकुल ने किया था। इसकी ध्वनि नकारात्मक शक्तियो के विध्वंस के लिए उपयोग की गई थी। विपक्षी राजनीतिक दल और उनके राजनीतिक संरक्षण में टुकडे टुकडे गैंग के रूप में नकारात्मक शक्तियां लगातार समाज घातक पडयंत्र रचती है। जो समय समय पर एक्सपोज होती भी रहती है। ऐसी शक्तियों को सोशल मीडिया के माध्यम से समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तौर अपनी पर अभिव्यक्ति को धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान का नाम सुघोष रखा है। मिशन 2023 के दौरान विपक्ष के हमलों को काउंटर करने भाजपा हर बूथ स्तर पर सोशल मीडिया और आईटी में माहिर साइबर योद्धा तैनात करेगी। करीब डेढ़ लाख लोगों को अगले एक महीने कामकाज संबंधी ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा मुख्यालय में मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग अभियान सुघोष का उद्घाटन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह भाजपा मुख्यालय में मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग अभियान सुघोष का उद्घाटन एक क्रांतिकारी अभियान, विचार और धर्मयुद्ध है। आगामी चुनाव में ये कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सारी दुनिया तकनीकी के सहारे आगे बढ़ना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने काम से यह बताया कि गांव में एक दूसरे को जोड़ने की तकनीकी क्रांति किस तरह की जा सकती है।
*हमारा नेटवर्क गांव-गांव में जोड़ने का काम करेगा*
अपने लोगों को और सक्षम बनाने के लिए अब हम ‘सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022 शुरू करने जा रहे हैं, जो एक तकनीकी क्रांति साबित होगा। विपक्ष के भ्रम और झूठ का ये योद्धा तुरंत तथ्यों के साथ प्रतिकार करेंगे। इस अभियान से हमारा नेटवर्क गांव-गांव में जोड़ने का काम करेगा।
*वर्चुअल रूप से जुड़े प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने इसे अनूठा अभियान बताया*

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने इसे देश में अनूठा प्रयोग और बड़ा अभियान बताया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया के संयोजक अभिषेक शर्मा व आईटी विभाग के अमन शुक्ला ने योजना का ब्यौरा दिया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भाजपा ने की मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा

भाजपा ने की मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d