रिपोर्ट सुरेन्द्र प्रजापति
टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के साईं विवाह बाटिका में निशुल्क नेत्र परिक्षण किया गया था। जिसमें लगभग 700 लोगों की आंखों की जांच की गई, करीब 300 मरिजों को निःशुल्क दवाएँ वितरित की गईं, करीब 150 मरीजों को रियायती दामों पर चश्मे प्रदान किये गए जबकि करीब 32 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट ले जाया गया। शिविर का संयोजन गायत्री परिवार एवं जन जागृति समिति के तत्वाधान में किया गया था। विधायक मऊरानीपुर रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुवात की। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय टीकाराम पटेल मौजूद रहे। श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट से आये हुए डॉक्टरों में डॉ राकेश शुक्ला, श्रध्धांशू चतुर्वेदी, रामस्वरूप वर्मा, रामप्रताप पांडे, गौरव तिवारी आदि ने मरीजों के नेत्र परीक्षण कर उचित उपचार किया। इस मौके पर विशेष रूप से अरविंद बादल, पंचम पटेल, दिनेश परिहार, रिंकू दीक्षित, रविन्द्र सोनी, प्रवीण समाधिया, रवि नायक, श्याम सुंदर तिवारी, राधा मोहन गुप्ता, रामलोचन बिरथरे, राजेन्द्र सिंह घोष चाँदवारी, संजीव जैन, मुन्ना लाल उपाध्याय, रहमान खान, संजीव बिरथरे, जितेन्द्र पटेल रावतपुरा, घनश्याम यादव, नरेन्द्र बिरथरे, संजीव सोनी, अशोक सोनी, अशोक कुशवाहा, राजू गुप्ता, संजय कुशवाहा, अंकित गौतम, जितेन्द्र दांगी सितौरा, रविन्द्र बिरथरे, राजकुमार प्रजापति, दीपक घुरैया आदि उपस्थित रहे। व्यवस्था में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय उपस्थित रहे। अंत मे विधायक रश्मि आर्य ने डॉक्टरों को साल श्री फल से सम्मानित किया।