कटनी 11 अक्टूबर 2022 – महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण समारोह को लेकर नगर के जालपा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। नगर में नगर निगम ने मां जालपा मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पर शाम 4.30 बजे से भजन मंडलियों ने बाबा महाकाल के जयकारों के बीच भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्य्क्ष मनीष पाठक ने भी भजन गाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम को मंदिर परिसर में महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के साथ श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। दीपों की रोशनी से जगमाएं परिसर में उज्जैन में महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।





