प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/आज गांधी जयंती पर शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ लाल परेड मैदान भोपाल से किया गया।सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अभियान में नशे के खिलाफ पूरे समाज को जागरूक करने और विशेष रूप से युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की घातकता से अवगत कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक नगर और ग्राम में सभाएं और शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे जिसमें नशामुक्त हो चुके लोगों के अनुभव साझा करने के साथ ही नशे की ओर आकर्षित हो रहे व्यक्ति के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने एवं डॉ. रीना मालवीय के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नशामुक्ति कैंप लगाए जाएंगे जिससे हम अपने शहर एवं प्रदेश को नशा मुक्त कर सके यह नशा मुक्ति अभियान 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रेम कांत कटंगकार एवं छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन भी किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल द्वारा समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्राओं
द्वारा देखा गया।