उमरियापान:- नवरात्र उत्सव के चलते उमरियापान के कटरा बाजार सार्वजनिक उत्सव समिति के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। बुधवार रात को धनुष भंग और भगवान श्रीराम के विवाह के प्रसंग का मंचन किया गया।
कलाकारों ने सीता -राम के विवाह का विस्तृत वर्णन करते हुए भक्तों को सजीव राम सीता विवाह की झांकियों का अवलोकन कराया। इस दौरान पंडाल में सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा भी की। वशिष्ट ने कहा, कि मिथिला में गौरी के मन्दिर में राम व सीता की भेंट होती है। राजा जनक धनुष भंग का अनुष्ठान करते है। धनुष तोड़कर जानकी से विवाह करने के लिए सभी राजा प्रयास करते है, लेकिन धनुष भगवान श्रीराम को तोड़ना था, और भगवान राम ने धनुष तोड़कर जगत जननी सीता से व्याह रचाया। राम सीता के विवाह की सजीव झांकी श्रीरामकथा के मंच पर दिखाई गई। बधाइयों पर सभी श्रोतागण झूम उठे। उन्होंने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा, कि कलियुग में श्रीरामकथा सुनने से ही भवान भक्तों के प्रेम में बंधकर स्वयं चले आते है।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी