कटनी ( 23 सितंबर )- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऊर्जा साक्षरता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके खरे ने ऊर्जा संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत करना सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि ऊर्जा की खपत अधिक करेंगे तो आने वाले समय में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुकेश द्विवेदी व्याख्याता ने ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर ऊर्जा संरक्षण का कर्तव्य निभाना चाहिए। डॉ. सरदार दिवाकर ने ऊर्जा साक्षरता अभियान की विधिवत जानकारी दी। डॉ. राहुल मौर्य ने ऊर्जा साक्षरता अभियान न्ैभ्। ।च्च् की बिन्दुवार जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की तथा मॉड्यूल आधारित प्रमाण पत्र के विषय में भी अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खरे के द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत हॉल में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संकल्प शपथ दिलाई गई। इस दौरान ऊर्जा विभाग के राकेश दुबे, लेखराम, डॉ. आरपी सिंह, उर्मिला दुबे, राजेश साहू, डॉ. अजय कुमार ठाकुर, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. चित्रा प्रभात सहित छात्र उपस्थित थे।