प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कहते हैं भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वाले इंसान की मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र शिंदेवाडी के महेश शिवाजी के साथ हो रहा है। शिवाजी साइकिल से ऑल इंडिया राइड कर रहे हैं। इन दिनों वे चारधाम यात्रा पर हैं। जिस केदारनाथ की पैदल चढ़ाई पार करने में इंसान की सांसें फूल जाती हैं, वहां शिवाजी साइकिल के साथ जा रहे हैं। शिवाजी कहते हैं वे अपनी इस यात्रा में वे भगवान का नाम लेते हुए हुए बढ़ रहे हैं। जिससे उनकी सारी परेशानियां दूर हो रही हैं। बता दें चारधाम यात्रा का आगाज होने के बाद से देश के विभिन्न कोनों से सच्ची आस्था रखने वाले भक्त चारधामों पहुंच रहे हैं। वे यहां मनौतियां मांगकर घर लौट रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र का एक युवा साइकिल के जरिए केदारनाथ यात्रा कर रहा है। महेश शिवाजी ने बताया कि देश की आजादी को 75 साल हो गये हैं। वे भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए देश के विभिन्न राज्यों में घूम रहे हैं। 10 सितंबर से वे भ्रमण कर रहे हैं। इन दिनों वे चार धाम यात्रा पर हैं। उन्होंने बताया उनका मकसद देश के हर राज्य के कल्चर को जानना है। अलग-अलग जगहों पर वहां की भोली-भाषा को जानना पहचाना हैं। आज इंदौर भ्रमण के दौरान अमित पाराशर द्वारा शिवाजी को 101रू दक्षिणा दी गई।