उमरियापान:- मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ढीमरखेड़ा द्वारा क्षेत्र की गरीब महिलाओं को जोड़ने सामाजिक संगठन अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार को उमरियापान के प्रमुख मार्गों पर महिलाओं ने रैली निकाली।रैली के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को समूह में जुड़ने के लिए जागरूक किया। महिलाओं ने हम सबका ये नारा है, मजबूत समूह ही सहारा है,नारे लगाते हुए सड़क पर चलती रही। रैली में शामिल महिलाओं ने बताया कि 7 से 20 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत 10 करोड़ गरीब और वंचित महिलाओं तक पहुँचकर समूह बनाने का लक्ष्य है। रैली सरपंच अटल ब्यौहार और सचिव सतीश गौतम भी शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी