पिस्टल से खेल रहे बेटे के साथ पड़ोस के 11 वर्षीय मासूम को गोली लगने से हुई मौत परिवारीजनों में मचा कोहराम।
यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के घर में उन्हीं के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने
से पड़ोस के रहने वाले 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा महामंत्री के बच्चे के साथ खेलने के लिए उनके घर पर गया था।
तभी अचानक फायरिंग की आवाज आई परिजन दौड़कर पहुंचे तो देखा की पड़ोस के बच्चे के सीने में गोली लगी थी।
आनन -फानन मे उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घटना करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में भाजपा के
जिला महामंत्री संजय जायसवाल का घर है। वहीं उनके पड़ोसी रामेश्वरम स्वर्णकार रहते हैं। शाम को संजय के घर पर रामेश्वरम का बेटा खेलने गया था। वह संजय के बेटे का दोस्त था। बतादें की पुलिस सूत्रों ने बताया की कमरे में जो रिवाल्वर मिली है।
उसका लाइसेंश संजय जायसवाल के नाम पर है। कमरे में रिवाल्वर कैसे पहुंची
और उससे फायरिंग कैसे हुई इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
हालांकि बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान ही बच्चों के हांथ में रिवाल्वर लग गई है। जिसका ट्रिगर दबने से गोली चल गई है। जो सीधे दोस्त के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह दुःखद घटना है।
मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है
आप देख रहे हैं एमपी न्यूज कास्ट उत्तर प्रदेश ब्यूरो संजय पटेल की रिपोर्ट।