• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी के मार्बल उद्योग में नवाचार की नई राह: केरल के शोधार्थियों ने खदानों का किया निरीक्षण और भ्रमण* ​वेस्टेज मार्बल ब्लॉकों से कोबल, पेवर और सजावटी उत्पाद बनाने के सुअवसर पर हुआ गहन अध्ययन

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2026
in कटनी
0
*कटनी के मार्बल उद्योग में नवाचार की नई राह: केरल के शोधार्थियों ने खदानों का किया निरीक्षण और भ्रमण*  ​वेस्टेज मार्बल ब्लॉकों से कोबल, पेवर और सजावटी उत्पाद बनाने के सुअवसर पर हुआ गहन अध्ययन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले की खनिज संपदा और मार्बल उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा खनन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। दिनांक 20 नवंबर 2026 को केरल के प्रतिष्ठित क्राइस्ट कॉलेज के 32 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के दल ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के आतिथ्य में कटनी जिले की मार्बल खदानों का शैक्षणिक एवं शोधपरक भ्रमण किया।

​निवास स्थित राजगढ़िया मार्बल माइंस (निर्वाण मार्बल खदान ) में पहुंचे इस दल ने कटनी के विश्वविख्यात मार्बल की गुणवत्ता, विभिन्न प्रकारों, वैरायटी और इसकी भूवैज्ञानिक विशेषताओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। भ्रमण का मुख्य केंद्र मार्बल के वेस्टेज उत्पाद और उन अनियमित या खराब ब्लॉकों का सदुपयोग रहा, जिनसे पारंपरिक टाइल्स नहीं काटी जा सकतीं। शोधार्थियों ने इस नवाचार पर अध्ययन किया कि किस प्रकार इन वेस्टेज ब्लॉकों की कटिंग कर सड़क किनारे लगने वाले पेवर्स, राउंडेड पेवर, कोबल, पेबल, गोलाकार टाइल्स और आकर्षक सजावटी पत्थर तैयार किए जा सकते हैं।

​कटनी का मार्बल न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी अपनी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। ऐसे में वेस्टेज से मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करना स्थानीय उद्योगों और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए एक बेहतरीन सुअवसर है। शोधार्थियों ने खदान से विभिन्न सैंपल एकत्रित किए और इस व्यावहारिक अनुभव पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। खदान संचालक श्री राजगढ़िया जी द्वारा सभी शोधार्थियों को खदान की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक शोधार्थी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

​मार्बल खदान के अतिरिक्त शोधार्थियों ने क्षेत्र की समृद्ध भू-संरचना का अध्ययन करते हुए विंध्यन सैंडस्टोन की भूवैज्ञानिक बनावट तथा महाकौशल बेल्ट की जियोलॉजी की बारीकियों को भी समझा। इसके पश्चात शोधार्थियों का दल जबलपुर की खदानों के अवलोकन हेतु रवाना हुआ।
​खनिज प्रशासन के दृष्टिकोण से यह भ्रमण अकादमिक जगत और खनन उद्योग के बीच समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। क्राइस्ट कॉलेज, केरल के प्राचार्य द्वारा भी मार्बल वेस्टेज से पेवर, कोबल व अन्य नवाचारी उत्पादों के निर्माण की दिशा में भविष्य में शोध एवं तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने की सार्थक पहल की गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री खाटू नरेश जी का भव्य पूजन, महाआरती एवं विशाल महाभंडारा

कटनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री खाटू नरेश जी का भव्य पूजन, महाआरती एवं विशाल महाभंडारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.