मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत
जिला कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक सप्ताह को शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश को लेकर शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह अधिकारी मैदानी भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करने के प्रयास किए जाता है।जिसके दौरान 20 नवम्बर शुक्रवार को रीठी जनपद पंचायत परिसर मैं आयोजित अभियान मैं कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी
पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए , शिविर मैं आए 89 आवेदनो का मौके पर ही जनसंवाद कर निराकरण किया l जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हुआ उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हरिशंकर बेन


