*बेरोजगार युवक युवतियो को नौकरी लगाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले दो युवक युवती को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार* मे दोनो युवक युवतियो द्वारा परासिया रोड अरानी ग्रुप्स नाम से एक संस्था का संचालन किया जा रहा था इसी संस्था मे बेरोजगार युवक युवतियो के साथ की गयी थी 258000 रूपये (दो लाख आठावन हजार रूपये) की
धोखाधडी*
वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को लगातार लोगो से ठगी करने वाले अपराधियो की धरपकड हेतू निर्देशित किया जा रहा था दिनांक 17.11.2026 को देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना देहात में पंजीबध्द अप.क्र.647/2026 धारा 318(4), 3 (5) भान्यासं मे फरार आरोपी आशुतोष राज चौरे एवं जया बघेल के परासिया रोड स्थित अरानी कंस्टलटेंसी ग्रुप्स नाम संस्था में आने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना को गंभीरता से लेते हुये तत्काल थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा एक पुलिस टीम आरोपियो की धरपकड करने हेतू रवाना की गयी, पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी आशुतोष राज चौर एवं जया बघेल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी पूछताछ पर दोनो आरोपी द्वारा युवाओ को जाब का लालच देकर उनके साथ ठगी करना स्वीकार किये है आरोपी के कब्जे से 35000 रूपये (पैतीस हजार रूपये) नकद जप्त कर दोनो आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम 01. आशुतोष राज चौरे पिता राजकुमार राज चौरे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिगौडी थाना अमरवाडा हाल अरानी ग्रुप्स परासिया रोड छिन्दवाडा जिला छिन्दवाडा
02. जया बघेल पिता कमल बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न. 16 गाँधी गंज सिवनी प्राणमोती छिन्दवाडा थाना कुंडीपुरा जिला छिन्दवाडा
जप्तश्दा मशरूका:- 35000 रूपये (पैतीस हजार रूपये)
महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आर. प्रकाश साहू, आर. सौरभ सिह बघेल, आर. सूरज सिंह चौहान, सायबर सेल के प्रआर. नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही है।


