नेशनल कैडिट कोर एनसीसी की 32 एमपी बटालियन का एनुअल ट्रेनिंग कैम्प सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज केडीसी रेड फोर्ट कॅम्पस मे गर्व और उत्साह के वातावरण मे प्रारंभ हुआ । वृहद प्रशिक्षण मे चार जिले से 14 विद्यालय और 3 महाविद्यालय के 539 बॉय एवं गर्ल कडेट दस दिनों का प्रशिक्षण लेंगे । कमांडिग ऑफीसर कर्नल राजवेलु ने प्रशिक्षण मे 10 ट्रैन्ड पी आई स्टाफ और एनुअल ट्रेनिग कैम्प उच्च स्तरिए प्रशिक्षण देंगे । देश की मिलिट्री सेवा के लिए कैम्प मे कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, पीटी और आपदा प्रबंधन जैसी सैन्य गतिविधियां सीखने मे लेंगी । भारी उत्साह के साथ शामिल भविष्य के सीमा प्रहरी का सघन प्रशिक्षण मार्च पास्ट ड्रिल के साथ हुआ ।
अग्नि शामक आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग अंतर्गत नगर निगम कटनी के अग्निशमन विभाग द्वारा फायर इंचार्ज श्री मृदुल श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र कुमार दुबे के मार्गदर्शन में वीरेन्द्र कुमार खरे फायर मेन द्वारा कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन दल द्वारा अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। डेमो के माध्यम से कैडेट्स को बताया गया कि आग लगने पर किस प्रकार सूझबूझ एवं सावधानी के साथ आग पर काबू पाया जा सकता है तथा अग्निशमन यंत्रों का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाता है।
नगर निगम कटनी के अग्निशमन विभाग से फायरमेन शिवानंद बडगैंया, संजीव सिंह चंदेल, शिवम पाण्डेय, चालक संदीप कुमार द्वारा अग्निशमन दल ने घरेलू गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों एवं अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करते हुए दूसरों की मदद करने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपदा प्रबंधन के गुर सिखाना तथा उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाना रहा। नगर निगम कटनी के इस महत्वपूर्ण एवं उपयोगी प्रदर्शन से शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स ने अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम मे एनसीसी की गरिमा और उद्देष्य को जीवित रूप से कैडेट्स ने अनुभव किया ।


