• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अवैध शराब कारोबार को लेकर ऑपरेशन प्रहार की कार्रवाई से मचा हड़कंप,शराब सिंडिकेट पर कार्यवाही का इंतजार..! वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
November 13, 2026
in नर्मदापुरम
0
अवैध शराब कारोबार को लेकर ऑपरेशन प्रहार की कार्रवाई से मचा हड़कंप,शराब सिंडिकेट पर कार्यवाही का इंतजार..! वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर डॉ. सीमा कैथवास

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261113-WA0020.mp4

​नर्मदापुरम। प्रदेश के सागर जिले के बंडा में नकली शराब से हुई मौतों सहित देवास में शराब माफियाओ द्वारा ट्रक से सप्लाई की जा रही अवैध शराब को पकड़ने के दौरान टीआई को कुचलने से हुई मौत के गंभीर मामले के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अवैध शराब कारोबार पर सहित नकली शराब को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हुए हैं। इसके उपरांत गुरुवार देर शाम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले भर के राजस्व, आबकारी और पुलिस के अनुविभागीय अधिकारियो वर्चुअल मीटिंग लेकर शराब माफियाओ सहित नकली शराब,अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही जिले भर में अवैध शराब कारोबार को लेकर बड़ी कार्यवाही हुई। वही नकली शराब की गंभीर संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए महुआ लहान द्वारा निर्मित देशी अवैध शराब के ठिकानों पर कार्यवाही कर उन्हें नष्ट किया गया, इस दौरान सैंपलिंग भी की गई। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे राजस्व, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमार कारवाई ने हड़कंप मचा दिया। पूरी कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला खुलासा शहर के हरियाली चौक पर हुआ। यहां निलेश नामक युवक की अंडे की दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब की करीब 20 पेटियां बरामद हुईं। इसके अलावा बालागंज और ईदगाह जैसे इलाकों में भी दबिश दी गई। वहीं जिले के ​चार पुलिस थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए करीब 321 लीटर शराब जब्त कर 4600 किलो लाहन नष्ट किया गया। अवगत हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदापुरम मुख्यालय पर वर्ष 2016-17 से ही नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर के दायरे में शराब विक्रय पर पूर्णत प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद से ही नर्मदापुरम मुख्यालय शराब तस्करी का बड़ा केंद्र बन गया है। बालागंज, सिकलीकर मोहल्ला,प्रेम नगर बस्ती, आईटीआई,मालाखेड़ी क्षेत्र देसी कच्ची शराब के भी अड्डे बने हुए हैं। जिन पर आबकारी और पुलिस की निरंतर कार्रवाई भी हो रही है,वही नकली शराब के अंदेशा के चलते महुआ लहान पर निरंतर कार्रवाई हो रही है। अवगत हो कि कुछ दिन पूर्व ही रसूलिया चंदननगर में भी करीब 53 पेटियों का जखीरा पुलिस ने पकड़ा था और अब करीब 20 पेटियों का जखीरा हरियाली से पकड़ा हैं। बड़ा सवाल है कि अवैध शराब का जखीरा कौन शराब ठेकेदार सप्लाई कर रहा है? क्या उक्त सिंडिकेट तक पुलिस के हाथ पहुंचेंगे? क्या शराब विक्रय के लिए प्रतिबंधित नर्मदापुरम के शराब सिंडिकेट का खुलासा हो सकेगा? जिसका नेटवर्क अन्य जिलों से संबंधित है?गौरतलब है कि पूर्व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा युवक के अपहरण व मारपीट मामले में ठेकेदार पर मामला तो दर्ज हुआ था, पर ठोस कार्रवाई आज भी फाइलों में दबी है। वही पिपरिया पुलिस द्वारा ठेकेदार के इशारे पर जो गलत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें टीआई को लाइन हाजिर किया गया, उस पर भी सवाल खड़े हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में संयुक्त अभियान में 32 प्रकरण दर्ज, 9 लाख की शराब-लाहन जब्त..! वीडियो

अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में संयुक्त अभियान में 32 प्रकरण दर्ज, 9 लाख की शराब-लाहन जब्त..! वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.