• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

धनतेरस पर जिला पंचायत CEO की अनोखी पहल स्व सहायता समूह की महिलाओं से खरीदे मिट्टी के दीपक, बढ़ाया हौसला

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2026
in कटनी
0
धनतेरस पर जिला पंचायत CEO की अनोखी पहल स्व सहायता समूह की महिलाओं से खरीदे मिट्टी के दीपक, बढ़ाया हौसला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (6 नवंबर)। दीपावली का पर्व खुशियों के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का भी संदेश देता है। इसी भावना को प्रोत्साहित करते हुए धनतेरस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने स्व सहायता समूह पिपरिया कला की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा देशी मिट्टी से बनाए गए आकर्षक दीपक और रंगोली के पैकेट नगद भुगतान कर खरीदे तथा उनके हुनर और मेहनत की सराहना की। इस दौरान सुश्री कौर ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने पारंपरिक तरीके से बनाए गए मिक्स एवं मशरूम के अचार, शुद्ध घी और रंग-बिरंगी आकर्षक डिजाइन वाले दीयों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों को सराहते हुए उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए जिला पंचायत के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नगद भुगतान कर हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा रंगोली और दीपक खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर शबाना बेगम, परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्री मृगेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार असाटी, श्रीमती सीमा सिंह, कमलाकर मिश्रा सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय महिलाओं के हुनर को सम्मान देने की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 आग लगी तो कैसे पहुंचेगी दमकल? कटनी के बाजारों में निगम की फायर ब्रिगेड पेट्रोलिंग शुरू

🚨 आग लगी तो कैसे पहुंचेगी दमकल? कटनी के बाजारों में निगम की फायर ब्रिगेड पेट्रोलिंग शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.