• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*सहायक संचालक शिक्षा ने किया अमरवाड़ा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *कम छात्र उपस्थिति और शिक्षकों की अनुपस्थिति पर दिखाई सख्ती*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 3, 2026
in छिन्दवाडा
0
*सहायक संचालक शिक्षा ने किया अमरवाड़ा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण*  *कम छात्र उपस्थिति और शिक्षकों की अनुपस्थिति पर दिखाई सख्ती*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, जेईई-नीट कक्षाओं के नियमित संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के निर्देश*

छिन्‍दवाड़ जिले में शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से सहायक संचालक शिक्षा श्री डी.पी. डेहरिया एवं आईटी सेल समन्वयक श्री राजेश कपाले द्वारा आज विकासखंड अमरवाड़ा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई, वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षक भी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। अधिकारियों ने शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं के नियमित संचालन, साफ-सफाई एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीर्री में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। विद्यालय के शौचालयों में गंदगी के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम मिली। इसके अलावा जेईई की तैयारी के लिए संचालित की जाने वाली कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं होना सामने आया। इस पर अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने तथा जेईई-नीट की कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहगडुआ के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षक श्री नारायण बेलवंशी एवं श्रेणी वर्ग-1 के शिक्षक श्री संदीप केवरेती अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम मिली। इस पर अनुपस्थित शिक्षकों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुर जागीर में निरीक्षण के दौरान विद्यालय का संचालन नियमित रूप से होता पाया गया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोघरी में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिलने पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया ने शिक्षकों को आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की विशेष तैयारी कराने, कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त ध्यान देने, निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण कराने तथा नियमित अभ्यास एवं पुनरावृत्ति कराने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समर्पित अध्यापन और विद्यार्थियों की सतत निगरानी आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शैक्षणिक अनुशासन, स्वच्छता, शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण का उद्देश्य कमियों की पहचान कर व्यवस्थाओं में सुधार लाना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। सभी विद्यालयों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले के शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर बेहतर हो और आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*परासिया-जामई क्षेत्र में परिवहन विभाग की सघन जांच, 28 स्कूल वाहनों की जांच*  *13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई से 1 लाख 2 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त*

*परासिया-जामई क्षेत्र में परिवहन विभाग की सघन जांच, 28 स्कूल वाहनों की जांच* *13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई से 1 लाख 2 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.