MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कटनी में आज एक बेहद रोमांचक और मनोरंजक आयोजन किया गया, जहाँ प्रसिद्ध जादूगर गोगा ने अपने जादुई हुनर से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आश्चर्यचकित कर दिया। यह अनूठा आयोजन विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और मनोरंजन के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम का सफल निर्देशन मध्य प्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस.के. सिन्हा जी के मार्गदर्शन में किया गया। उनके कुशल नेतृत्व और प्रेरणा से विद्यालयी परिसर में एक उत्सवी माहौल देखने को मिला।
जादूगर गोगा ने अपने विभिन्न रोचक और मनोरंजक क्रिया-कलापों व कलाबाजियों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के दौरान एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए जादुई करतबों ने न केवल विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि उनकी तार्किक सोच और जिज्ञासा को भी बढ़ावा दिया।
शो को लेकर विद्यार्थियों में बहुत उत्साह और उमंग देखी गई। जादू की हर नई प्रस्तुति पर बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा। छात्र-छात्राएं बेहद प्रसन्न और उत्साहित नजर आए तथा उन्होंने इस अद्भुत अनुभव का खुलकर आनंद लिया।
विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे रचनात्मक व मनोरंजक कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ उनके विद्यालयी जीवन को यादगार बनाते हैं।


