• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जंगल बना जुए का अड्डा 14 गिरफ्तार, 7 फरार; 13 लाख का सामान जब्त

by Manish Gautam Chiefeditor
November 1, 2026
in कटनी
0
जंगल बना जुए का अड्डा 14 गिरफ्तार, 7 फरार; 13 लाख का सामान जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261101-WA0048.mp4

*गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया।*

कटनी। जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जुआ फड़ों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भदौरा नंबर-02 के जंगल में संचालित जुए के फड़ पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 07 व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

*जंगल में सजा था लाखों का जुआ फड़*

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर की गई कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया। मौके से जुआ फड़ एवं संबंधित व्यक्तियों के कब्जे से 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नगद बरामद कर जब्त किए गए। जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13 लाख है।

गिरफ्तार सभी 14 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते*

1.अनामिक बेनर्जी, पिता अशोक कुमार बेनर्जी, उम्र 34 वर्ष, निवासी रबर फैक्ट्री रोड, गौतम का बधवां, कटनी।

2.प्रिंस पाण्डेय, पिता अशोक पाण्डेय, उम्र 21 वर्ष, निवासी रबर फैक्ट्री रोड, दिसाई माता मंदिर, कटनी।

3.अंकित बरगाही, पिता अजीत बरगाही, उम्र 22 वर्ष, निवासी रबर फैक्ट्री रोड, दिसाई माता मंदिर, कटनी।

4.जुनैद खान, पिता अजीम खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी।

5.राज निषाद, पिता किशोरी निषाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी बड़ी खिरहनी चौक, कटनी।

6.मुकेश कुमार पटेल, पिता कमलेश पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कटंगी झलवारा के पास, थाना एनकेजे, कटनी।

7.पुष्पराज सिंह, पिता स्व. शम्भू सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी राजीव गांधी वार्ड, गोल्डन वर्ड स्कूल के पास, थाना कोतवाली, कटनी।

8.बसंत शर्मा, पिता प्रेमदास शर्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी एनकेजे मेन मार्केट, थाना एनकेजे, कटनी।

9.संजय पिता स्व. रामभाऊ बारकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी संतनगर, थाना कोतवाली, कटनी।

10.संदीप गुप्ता, पिता स्व. पुरुषोत्तम गुप्ता, उम्र 41 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, थाना कोतवाली, कटनी।

11.बल्ली निषाद, पिता स्व. लाला निषाद, उम्र 50 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, थाना कोतवाली, कटनी।

12.अजय साहू, पिता अवसरलाल साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी शास्त्री कॉलोनी, थाना कोतवाली, कटनी।

13.आनंद निषाद, पिता नन्हे निषाद उर्फ दादूलाल निषाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, थाना कोतवाली, कटनी।

14.सुरेंद्र चौधरी पिता बदामी चौधरी उम्र 36 वर्ष निवासी भदौरा नंबर 2

*जब्त मशरुका*- ₹80,500 नगद, 08 नग मोटरसाइकिल, 14 नग मोबाइल फोन कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13 लाख।

*फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी*

कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हुए 07 व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। कटनी पुलिस की अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ढीमरखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

ढीमरखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.