रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में आगामी दीपावली त्यौहार के चलते नर्मदापुरम आबकारी विभाग के द्वारा नर्मदा घाटों सहित गुमटी और टप्पो में निरंतर अवैध शराब को लेकर सर्चिंग अभियान किया जा रहा है, जिसके चलते दुकानों और गुमटियों पर नागरिकों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर निरंतर विभागीय कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को भी आबकारी विभाग द्वारा मिल रही सूचनाओं के आधार पर जिले में अवैध मदिरा निर्माण पर सहित नर्मदापुरम वृत्त क्षेत्र के अंतर्गत दुकान और गुमटियों में छापामार कार्रवाई की गई है।
उलखेनीय है कि नवागत
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.10.2026 को जिला नर्मदापुरम के सभी व्रत क्षेत्रों
में कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल18 प्रकरण कायम किए गए, कार्यवाही में 105 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 480kg लहान, 3लीटर देशी मदिरा जब्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत 79,900/रूपये है इसके अतिरिक्त जिले की मदिरा दुकानों का निरिक्षण कर 11विभागीय प्रकरण कायम किए गए हैं। व्रत नर्मदापुरम की टीम द्वारा देर रात नर्मदा घाटों एवं शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र सहित हरियाली चौक के आसपास की दुकान सहित गुमटियों में दबिश के दौरान प्रकरण कायम किए गए हैं। उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टॉफ में सहायक जिला आबकारी अधिकारी,आबकारी उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षकों , आरक्षको का सराहनीय योगदान रहा। वही जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।


