रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं एसपीएम सीआईएल निगम मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा निर्देर्शोनुसार सतनिष्ठा से समृद्धि की थीम पर प्रतिभूति कागज कारखाना में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारम् सोमवार को कारखानें के मानव संस्थान सेंटर में मुख्य महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार के द्वारा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता पर नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा एवं संगठन सतनिष्ठा की शपथ दिलावाई गयी। कार्यक्रम का संचालन सुरेश अहिवासी द्वारा किया गया है। जागरूकता सतर्कता सप्ताह कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, संयुक्त महाप्रबंधक (तक.प्र.) ने सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा दी गयी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्थान के कर्मचारियों हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।गोविन्द सिंह रघुवंशी उप महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा आगामी आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को एसपीएम शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली निकाली जायेगी। 28 नवम्बर को होम साईस कॉलेज की छात्रओं हेतु प्रश्न एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं जागरूकता रैली निकाली जायेगी। 04 नवम्बर को पुरूस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान के मुखिया वेंकटेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक अमित कुमार, अपर महाप्रबंधक (तक.प्र.) जीके मोहन, कार्यालय अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, संयुक्त महाप्रबंधक अरूण गुलिया, संयुक्त महाप्रबंधक (सूचना प्रौ.), विवेक तनेजा, संयुक्त महाप्रबंधक (वि.एवं ले.), गोविंद सिंह रघुवंशी, उप महाप्रबंधक सतर्कता अनुराग शर्मा, संजीव शर्मा सहित सतर्कता जागरूता कमेटी के सदस्य नंदकिशोर शिकारे, रमेश सिंह, सौरभ शेखर, अनूप सिंह, गजेंद्र सेजकर, प्रमोद दुबे उपस्थित थे।


