• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सड़क मरम्मत में देरी पर निगमायुक्त सख्त तीन दिन में क्षतिग्रस्त सड़कों का प्रस्ताव, गड्ढों की तत्काल फिलिंग के निर्देश* *जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 6, 2026
in कटनी
0
*सड़क मरम्मत में देरी पर निगमायुक्त सख्त तीन दिन में क्षतिग्रस्त सड़कों का प्रस्ताव, गड्ढों की तत्काल फिलिंग के निर्देश*  *जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230

कटनी। बारिश के कारण नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं मार्गों पर बने गड्ढों से नागरिकों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत जैसे जनहित से जुड़े कार्यों में लेट लतीफी स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय होकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना होगा।

निगमायुक्त ने सभी क्षेत्रीय उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों का स्थल निरीक्षण कर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों को चिन्हित करने तथा अगले तीन दिवस में मरम्मत का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने को कहा, ताकि नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो और दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो।

उन्होंने बस स्टैंड से पन्ना मोड़ एवं बरगवां से कलेक्ट्रेट मार्ग पर गड्ढों की तत्काल फिलिंग कराने तथा आवश्यक मार्गों के नवीन निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सड़क कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, रवि हनोते, राज ललित गुमास्ता, हिमांशु गौतम तथा कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहौरीबंद वन परिक्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत चला स्वच्छता अभियान

बहौरीबंद वन परिक्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत चला स्वच्छता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.