• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधायक और कलेक्टर ने पहाड़ी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

आधुनिक पुस्तकों एवं पर्याप्त बेड-बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
October 4, 2026
in कटनी
0
विधायक और कलेक्टर ने पहाड़ी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पहाड़ी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडेय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने छात्रावास में बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं को शैक्षणिक वातावरण के साथ आवश्यक सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

*पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें*

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रावास की लाइब्रेरी में बालिकाओं के लिए पर्याप्त संख्या में आधुनिक एवं उपयोगी पुस्तकें तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पुस्तकों के रखरखाव एवं व्यवस्थित संधारण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाएं सुविधाजनक तरीके से पुस्तकों का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि बालिकाओं के अध्ययन में उपयोगी साबित हो।

*बेड एवं बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रावास में सभी बालिकाओं के लिए पर्याप्त संख्या में बेड एवं सोने के लिए बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को किसी भी आवश्यक सुविधा के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा बालिकाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.