परीक्षा परिणाम समय पर जारी होने पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार
कटनी- उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का शुक्रवार को कटनी आगमन हुआ। इस दौरान निजी होटल में जिले के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उनसे भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा नर्सिंग विद्यार्थियों के लंबित परीक्षा परिणाम जारी कराने की पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
जिले के एमजीएम कॉलेज/स्कूल नर्सिंग कॉलेज, श्री साईनाथ कॉलेज एवं विजडम नर्सिंग कॉलेज, कटनी के पदाधिकारियों श्री देवेन्द्र संजय तिवारी, श्री दीपक माथूर एवं श्री अरसद अली सहित नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अरिंदम होटल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का स्वागत किया।
*लंबित परीक्षा परिणाम जारी कराने के लिए की गई थी पहल*
नर्सिंग कॉलेजों की ओर से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के समक्ष नर्सिंग शिक्षा से संबंधित विभिन्न मांगें रखी गई थीं। इनमें प्रमुख रूप से विगत वर्षों में नर्सिंग कॉलेजों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित होने की समस्या शामिल थी।
विद्यार्थियों एवं नर्सिंग कॉलेजों की इस समस्या को श्री शुक्ल ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग को लंबित परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए थे। इसके फलस्वरूप विगत दिनों हजारों की संख्या में प्रतीक्षारत नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
*परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों में खुशी*
लंबे समय से परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं के परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। परीक्षा परिणाम जारी होने पर नर्सिंग कॉलेजों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से भेंट कर उनके प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित होने से उनकी आगे की पढ़ाई एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी। छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी अन्य मांगों एवं समस्याओं को भी इसी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निराकृत कराने का आग्रह किया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, शहर के उद्योगपति श्री मनीष गेई एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


