कटनी। शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों को लेकर उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने रविवार को बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर पहुंचकर अचानक छापेमार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सेंटरों में मौजूद संचालकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने सेंटरों में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की भी जांच की।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर पहुंचकर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई।


