विद्यार्थीयों दारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल के सुभाष स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षा-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ प्रदान किया। इस अवसर पर कटनी जिले के 162 पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी एवं मोटराइज्ड स्कूटी के लिए राशि वितरित की गई।
मुख्यमंत्री के स्कूटी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधवनगर सहित जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दिखाया गया। जिले भर में करीब 11 हजार 500 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री का संदेश सुना।
सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत कटनी जिले के कुल 162 विद्यार्थियों को स्कूटी की राशि प्रदान की गई। इनमें 114 विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा 68 विद्यार्थियों के लिए मोटराइज्ड स्कूटी की राशि शामिल है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


