*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज आबकारी वृत्त पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम कारापाठा एवं लहराढाना में अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी दल द्वारा दबिश देकर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के समीप हाथ भट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए एकत्रित लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके से महुआ लाहन के नमूने विधिवत लिए गए तथा शेष सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक मुकेश राहांगडाले एवं अंकुश मरावी उपस्थित रहे।


