• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था* *कलेक्टर ने रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्ती खुद जांची*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 18, 2026
in कटनी
0
*जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था*  *कलेक्टर ने रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्ती खुद जांची*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*विजयराघवगढ़ तहसील के औचक निरीक्षण में सामने आई व्यवस्थाओं की हकीकत

फर्द-बंटवारा में प्रक्रियात्मक कमी पर तहसीलदार व रीडर को नोटिस के निर्देश*

कटनी, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को विजयराघवगढ़ संयुक्त तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीधे नायब तहसीलदार न्यायालय पहुंच कर लंबित प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने राजस्व कार्यों, लंबित प्रकरणों, अभिलेखों के रखरखाव और नागरिकों से जुड़े मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों के पास स्वयं जाकर उनके आने का कारण पूछा और समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

जहां कमी दिखी, वहीं तय हुई जवाबदेही

निरीक्षण के दौरान फर्द-बंटवारा एवं नक्शा प्रदर्शित नहीं किए जाने, अभिलेख में नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं होने तथा पद-मुद्रा की सील नहीं लगी होने पर कलेक्टर श्री तिवारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम विजयराघवगढ़ श्रीमती निधि सिंह गोहल को नायब तहसीलदार श्री प्रेमलाल चौधरी एवं रीडर श्री मोहम्मद यूसुफ सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्ती खुद जांची

कलेक्टर ने रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्तियों में से एक प्रकरण को स्वयं देखा। इसमें कई कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अपने सामने प्रकरण की कमियां पूर्ण कराईं। तहसीलदार से आवश्यक हस्ताक्षर करवाकर पद-मुद्रा की सील भी लगवाई। उन्होंने बंटवारा कार्यवाही नियमानुसार और सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए उनका समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखरखाव पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम विजयराघवगढ़ श्रीमती निधि सिंह गोहल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को समयबद्ध बनाने दिए निर्देश

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को समयबद्ध बनाने दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.