• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड बलात्कार मामले में पहुंचा जेल,गर्लफ्रेंड सहित ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस..! म्यूल एकाउंट से बढ़ सकते हैं आरोपी..! वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2026
in नर्मदापुरम
0
साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड बलात्कार मामले में पहुंचा जेल,गर्लफ्रेंड सहित ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस..! म्यूल एकाउंट से बढ़ सकते हैं आरोपी..! वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। धार्मिक नगरी कहीं जाती नर्मदापुरम का नाम अब साइबर फ्रॉड के मामले में प्रदेश स्तर से लेकर अंतरराज्यीय स्तर तक भी सुर्खियों में आ गया है। जब कुछ माह पूर्व उज्जैन में चार जगह पर क्यूआर कोड से सोना खरीदकर साइबर ठगी को अंजाम दिया गया, तो उक्त घटना को अंजाम देने वाले चेहरे नर्मदापुरम से जुड़े हुए मिले। वहीं पिछले दिनों एक साइबर फ्रॉड के मास्टरमाइंड की करतूतों का खुलासा देहात थाना के अंतर्गत उस वक्त हुआ जब देहात थाना प्रभारी उषा मरावी के पास शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता युवती ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ झांसा देकर बलात्कार किया और अब शादी करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान युवती ने यह भी बताया कि आरोपी युवक साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड है। थाना प्रभारी ने तत्काल घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा सहित एसडीओपी जितेन्द्र कुमार पाठक को पूरी घटना से अवगत कराया। साथ ही साइबर फ्रॉड की घटना को सर्विलांस पर भी डाला गया और जांच की जिम्मेवारी उप निरीक्षक सुखनंदन नर्रे को सौंपी गई। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि जुलाई माह में कॉलेज पढ़ने वाली युवती ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम रायपुर निवासी युवक हर्षित गौर (24)ने शादी का

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260914-WA0002.mp4

झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। युवती ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी युवक हर्षित गौर ने उसके खाते में पश्चिम बंगाल से डेढ़ लाख रूपयों का ट्रांजैक्शन किया है जो की फ्रॉड का पैसा है। वहीं जांच अधिकारी सुखनंदन नर्रे ने आरोपी युवक को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस दौरान पुलिस सर्विलेंस से पहुंची सूचना के आधार पर साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के नागपुर, जबलपुर के गोरखपुर थाना, सिटी कोतवाली पुलिस ने भी संपर्क किया। वर्तमान में आरोपी हर्षित गौर सहित उसकी गर्लफ्रेंड को पश्चिम बंगाल पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो हर्षित गौर साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड है, जो कि 5 – 10 हजार का लालच देकर म्यूल एकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड को अंजाम देता है। आरोपी युवकों से आधार कार्ड , फोटो लेकर प्राइवेट बैंकों में खाता खुलवाकर मोबाइल नंबर स्वयं का रखता है और एटीएम, पासबुक खुद रख लेता है। जिसके नाम पर खाता होता है उसका मोबाइल नंबर खाते में नहीं होने से खाते में ट्रांजैक्शन की जानकारी उसे नहीं होती है और जब साइबर फ्रॉड का पैसा इन खातों में ट्रांजैक्शन होता है तो खातेदार स्वयं पुलिस का आरोपी बन जाता है। पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि हर्षित के कई बैंकों में खाते हैं, जिसमें कई सिम का उपयोग हुआ है। फिलहाल अलग – अलग जगह की पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड को लेकर जानकारी ली जा रही है। पश्चिम बंगाल के रांगाधार थाना में 6,83,000 रुपये का फ्रॉड हुआ है। इसी प्रकार नागपुर के थाना मोहदा (ग्रामीण) में 5 लाख का फ्रॉड हुआ है। इसी प्रकार जबलपुर के गोरखपुर थाने अंतर्गत साइबर फ्रॉड के मामले में करीब 7 से 8 आरोपी हैं, जिसमें आरोपी का बड़ा भाई अंकित भी शामिल है। पुलिस सूत्रों की माने तो साइबर फ्रॉड के और भी मामले सामने आ सकते हैं और आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है। फिलहाल पूरा मामला जांच में है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, श्रद्धा और उल्लास में डूबा शहर

गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, श्रद्धा और उल्लास में डूबा शहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.