*योगेश गजभिये पांढुरना*.पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के निर्देशानुसार जिले में फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पांढुर्णा पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त कर विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर 4 स्थाई वारंटियों एवं 10 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थाई वारंटियों में रामेश्वर धुर्वे, लक्ष्मण सिरसाम, विनोद इरपाची एवं प्रवीण इरपाची शामिल हैं। वहीं गिरफ्तारी वारंटियों में गोपाल उईके, सुखदेव कसर, निलेश इवनाती, सूरज बारंगे, सुभाष उईके, प्यारेलाल उईके, राहुल येरपूरे, शीला बाई चोपड़े, रमेश रबड़े एवं अंकित रबड़े को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी पांढुर्णा निरीक्षक अमित कुमार दानी के नेतृत्व में सउनि अशोक तुरिया, सउनि प्रकाश सिंह रघुवंशी प्र. आर. 236 नितेश रघुवंशी, प्र. आर. 364 अशोक हरसुले, प्र. आर. 976 गजेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्र.आर. 165 राकेश चौरासे, आर. 741 हैदर हुसैन, आर. 835 संतोष पन्द्राम, पुलिस चौकी नांदवाड़ी पुलिस स्टाफ- SI आशीष भीमटे, ASI नरेंद्र यादव, प्र. आर. 417 धीरज झाड़े, आर. निखिल ऊके, आर. 492 दिनेश धुर्वे, आर. 109 कमलेश धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।


