MP NEWS CAST 8989858230
शराब के सेवन से हुई घटना के पीड़ित मरीजों से अस्पताल में मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
ऐसे मामलों में कठोरतम सजा का कानून भाजपा की सरकार ने ही बनाया है। सागर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए उन्हें फ्री हैंड दिया है। उन्हें निर्देश दिए कि सीमावर्ती राज्यों के साथ मिलकर भी ऐसे मामले में कार्यवाही करें।
पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सरकार नशा मुक्ति अभियान चलाएगी।
नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी अपील है कि ऐसे मामलों पर एकजुटता दिखाएं, इसके लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता आवश्यक है।


