जिले में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बांधवगढ़ ताला स्थित बाँधवाधीश मंदिर में भव्य आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालु 8 किमी का पैदल सफर तय कर मंदिर तक पहँचे, और पूजा अर्चना की । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी पर्व पर बाँधवाधीश के दर्शन किये । सर्वप्रथम रीवा रियासत के वंशज श्री दिव्यराज सिंह ने भगवान की पूजा अर्चना की ।
⏩ इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह श्रध्दालुओ के साथ पैदल आठ किलोमीटर की चढाई चढ़कर मंदिर पहुंचे तथा भगवान के दर्शन किए । मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जवानों को तैनात किया गया था। मेला के दौरान बांधवाधीश मंदिर परिसर में समग्र मेले की व्यवस्था हेतु बांधवगढ़ नेशनल पार्क के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय लगातार निगरानी करते रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज , एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह सहित मेला व्यवस्था के लिए तैनात अधिकारी मुस्तैद रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया
#umaria


