MP NEWS CAST 8989858230 मनीष गौतम
कटनी – जिले के नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना कार्रवाई लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रघुनाथगंज, कटनी स्थित श्री अमृत डेयरी का निरीक्षण कर दूध, पनीर एवं घी के नमूने लिए। इसी प्रकार नदी पार कटनी स्थित महाकाल डेयरी से दूध, दही एवं पनीर तथा ऑलफर्टगंज स्थित जायसवाल डेयरी से दूध के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। मिलावट की आशंका के मद्देनजर लिए गए इन नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।
विभाग के अनुसार खाद्य पदार्थों की वास्तविक संरचना एवं गुणवत्ता के संबंध में अंतिम निष्कर्ष प्रयोगशाला परीक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर ही निकाला जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, अमानक तथा गलत नाम या दावों के साथ विक्रय किए जा रहे खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


