भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए खनिज साधन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी पृथक-पृथक आदेशों के तहत सहायक खनिज अधिकारी से लेकर संचालक स्तर तक के अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।
*वरिष्ठ अधिकारियों के नए प्रभार*
* विनोद बागड़े (अधीक्षण भौमिकीविद, भोपाल): क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर
* दीपमाला तिवारी (संयुक्त संचालक, रीवा): मुख्यालय, भोपाल
* महेन्द्र कुमार भिलमे (भंडार अधिकारी, जबलपुर): मुख्यालय, भोपाल
* लक्ष्मण सिंह (वेधन अधीक्षक, जबलपुर): मुख्यालय, भोपाल
* राजेश कुमार सिन्हा (सर्वे ऑफिसर, रीवा): मुख्यालय, भोपाल
*उप संचालकों की नई पदस्थापना*
* रवि पटेल: पन्ना से स्थानांतरण कर कलेक्टर कार्यालय, रीवा
* सावन सिंह चौहान: खरगौन से स्थानांतरण कर क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर
* डॉ. त्रिलोक सिंह पटले: जबलपुर से स्थानांतरण कर मुख्यालय, भोपाल
* दिनेश डुडवे: बड़वानी से स्थानांतरण कर क्षेत्रीय कार्यालय, रीवा
*सहायक खनिज अधिकारियों की तबादला सूची*
* सुनील उईके: सागर से आगर मालवा
* दीपा बारेवार: नरसिंहपुर से जबलपुर
* शैलेन्द्र कुमार मिश्रा: जबलपुर से पन्ना
* सुचि माथुर: भोपाल से नर्मदापुरम
* सुमित गुप्ता: रायसेन से राजगढ़
* दिवाकर चतुर्वेदी: उमरिया से बालाघाट
* अंकिता भलावी: सागर से दमोह
* स्वाती ठाकुर: कलेक्टर कार्यालय इंदौर से क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर
* शंकर कनेश: रतलाम से खंडवा
* खूशबू वर्मा: सीहोर से मुख्यालय, भोपाल
* एच.पी. सिंह: सतना से सीहोर
* घनश्याम यादव: ग्वालियर से कलेक्टर कार्यालय, सतना
विभाग के अनुसार ये सभी पदस्थापना आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


