• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*बकाया जलकर पर बड़ी राहत, मूलधन और ब्याज दोनों में 50 प्रतिशत छूट*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 24, 2026
in कटनी
0
*बकाया जलकर पर बड़ी राहत, मूलधन और ब्याज दोनों में 50 प्रतिशत छूट*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी, 24 अगस्त। नगर पालिक निगम कटनी की परिषद के प्रयासों से बकाया जलकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। मार्च 2026 तक बकाया जलकर की राशि जमा करने पर मूलधन और ब्याज दोनों पर 50-50 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है।
निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बताया कि परिषद द्वारा नागरिकों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः लोक अदालत के माध्यम से ब्याज की राशि पर ही छूट मिलती है, लेकिन वर्तमान राहत योजना में मूलधन और ब्याज दोनों पर 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि निर्धारित समय-सीमा में बकाया जलकर जमा कर इस विशेष राहत का लाभ उठाएं। समय पर जलकर जमा होने से निगम के राजस्व में वृद्धि होगी, जिसका उपयोग जल प्रदाय व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
निगम अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक बकाया जलकर चुकाकर आर्थिक राहत पाने के साथ शहर के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं।
_________________
*सरकारी योजनाओं का लाभ लेने समग्र e-KYC कराना जरूरी*
कटनी, 24 अगस्त। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ लेने के लिए समग्र आईडी की e-KYC पूर्ण होना आवश्यक है। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिकों को समग्र e-KYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
निगम प्रशासन के अनुसार योजनाओं की पात्रता एवं हितलाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आधार सत्यापित समग्र आईडी महत्वपूर्ण है। e-KYC के दौरान समग्र आईडी में दर्ज जानकारी का आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी से सत्यापन किया जाता है।
जिन हितग्राहियों की e-KYC अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
*इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा*
नागरिक नगर निगम परिसर स्थित समग्र केंद्र, नगर निगम के खिरहनी जोन कार्यालय तथा माधव नगर उप कार्यालय में e-KYC संबंधी समस्या का निराकरण एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
e-KYC के लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ ले जाना आवश्यक है। निगम प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपनी e-KYC स्थिति सुनिश्चित करने और आवश्यकता होने पर निर्धारित केंद्रों से संपर्क करने की अपील की है।
*जलकर राहत योजना को घर-घर पहुंचाने निगम ने तेज किया अभियान*
*45 वार्डों में गठित किए गए दल, उपभोक्ताओं को दी जाएगी योजना की जानकारी*
कटनी, / नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बकाया जलकर पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शहर के सभी 45 वार्डों के लिए अलग-अलग दल गठित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नगर निगम की सामान्य परिषद के निर्णय के तहत मार्च 2026 तक के बकाया जलकर की कुल मांग राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है। योजना की जानकारी देने और पात्र उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वार्डवार दल घर-घर संपर्क करेंगे।
अभियान के लिए राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक यंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न वार्डों के लिए राजस्व उप निरीक्षकों, प्रभारी समयपालों, वसूली कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों की टीम भी गठित की गई है।
निगम प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल जलकर वसूली नहीं, बल्कि लंबे समय से बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को देनदारी समाप्त करने का अवसर देना भी है। निगम ने नागरिकों से योजना का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में बकाया जलकर जमा करने की अपील की है।

*जलकर राहत योजना का दिखने लगा असर,* *उपभोक्ताओं को मिली बड़ी छूट*
*एक उपभोक्ता को 1.18 लाख तो दूसरे को 91 हजार से अधिक की राहत*
कटनी, 24 अगस्त। नगर पालिक निगम कटनी की 50 प्रतिशत जलकर राहत योजना को बकायादार उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लंबे समय से बकाया जलकर की देनदारी से परेशान उपभोक्ता योजना के तहत आधी राशि जमा कर शेष राशि में मिलने वाली छूट का लाभ उठा रहे हैं।
सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक के अनुसार राम मनोहर लोहिया वार्ड के एक उपभोक्ता के भवन स्थित नल कनेक्शन पर लंबे समय से जलकर बकाया था। संबंधित उपभोक्ता ने सोमवार को योजना के तहत बकाया राशि का 50 प्रतिशत जमा कर 1 लाख 18 हजार रुपये से अधिक की छूट का लाभ प्राप्त किया और अपनी देनदारी का निराकरण किया।
इसी तरह एडीएम लाइन, संत कंवरराम वार्ड के एक अन्य उपभोक्ता ने भी बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा कर 91 हजार रुपये से अधिक की छूट प्राप्त की।
बड़ी राशि की छूट मिलने के इन उदाहरणों से अन्य बकायादार उपभोक्ताओं को भी राहत योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। योजना के तहत बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बकाया राशि बढ़ाने के बजाय समय रहते योजना का लाभ उठाकर अपनी देनदारी समाप्त करें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
Auto Draft

निगमायुक्त परिहार का सख्त रुख, लंबित प्रकरणों पर अब जवाबदेही तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.