महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड में ओम बेकरी के पास सीमेंट रोड का निर्माण कार्य चलने के कारण आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। कोचर जी के गोदाम से खुदानिया दादा के पास तक जाने वाले इस मार्ग पर अत्यधिक कीचड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए मार्ग पर गिट्टी डलवाने की व्यवस्था की गई, जिससे आवागमन सुगम हो सके।
इस कार्य के लिए विधायक प्रतिनिधि बृजेश माते जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं इंजीनियर योगेंद्र बागरी का सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
पार्षद — महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड
संगीता शर्मा


