• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, 50 से अधिक ऑटो की जांच लाइसेंस, वर्दी, इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग की हुई जांच; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
August 17, 2026
in कटनी
0
ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, 50 से अधिक ऑटो की जांच  लाइसेंस, वर्दी, इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग की हुई जांच; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस कटनी द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने एवं ऑटो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार शाम विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने कोतवाली थाना चौराहा मार्ग एवं कोतवाली परिसर क्षेत्र में ऑटो वाहनों की सघन जांच की।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260818-WA0001.mp4

अभियान के दौरान 50 से अधिक ऑटो वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज एवं यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, निर्धारित वर्दी, वाहन का इंश्योरेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। साथ ही ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर संचालन करने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई।

नियम तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। वहीं वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे वैध दस्तावेजों के साथ ही ऑटो का संचालन करें, निर्धारित वर्दी पहनें तथा वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्री वाहनों में नियमों की अनदेखी सीधे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसलिए ऑटो सहित अन्य यात्री वाहनों की जांच का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

नियमों का पालन नहीं तो होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध जिले में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखें, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाएं तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। वाहन जांच अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात अनुशासन विकसित कर सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक अशोक सिंह, उप निरीक्षक शशिभूषण दुबे, उप निरीक्षक ईश्वर बागरी, सहायक उप निरीक्षक महेश झारिया, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक राजकुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप इक्का एवं प्रधान आरक्षक लेखपाल सिंह सहित यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर एसडीओपी सहित प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ने ली बैठक, दिए निर्देश.. वीडियो

शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर एसडीओपी सहित प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ने ली बैठक, दिए निर्देश.. वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.