MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी। जिला ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में शुक्रवार को निर्मल सत्य गार्डन, कटायेघाट मोड़, बरगवां में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की।



