छिंदवाड़ा। जिले के ग्राम नेर में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पारंपरिक आदिवासी वाद्ययंत्रों की धुनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली।
आयोजन में जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “जय सेवा, जय बड़ादेव, जय गोंडवाना, सेवा जोहार” के जयघोष से पूरा ग्राम नेर गूंज उठा। समाजजनों ने उत्साह और उमंग के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाते हुए अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
आयोजक: सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति, नेर संरक्षक: श्री जयकुमार ग्राम नेर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
छिंदवाड़ा। जिले के ग्राम नेर में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति नेर के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के संरक्षक श्री जयकुमार नागवंशी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पारंपरिक आदिवासी वाद्ययंत्रों की धुनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली
आयोजन में जनजागरूकता संदेशों के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया
कार्यक्रम के दौरान “जय सेवा, जय बड़ादेव, जय गोंडवाना, सेवा जोहार” के जयघोष से पूरा ग्राम नेर गूंज उठा। समाजजनों ने उत्साह और उमंग के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाते हुए अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया
आयोजक: सार्वजनिक बड़ादेव सेवा समिति, नेर संरक्षक: श्री जयकुमार नागवंशी।।।।


