रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार पचमढ़ी नागद्वारी मेले में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार 8 अगस्त को ग्राम पगारा में एक रिहायशी मकान से देशी मदिरा प्लेन की 8 पेटी, लिमोंट बीयर केन की 6पेटी एमडीव्हिस्की रम बोतल एवं पाव की 3 पेटी,ऑफिसर चॉइस पाव की 2 पेटी एवं एक झोले में देशी एवं विदेशी मदिरा के 112 पाव कुल 23 पेटी (208.5 बल्क लीटर) देशी एवं विदेशी मदिरा को जब्त कर आरोपी ज्ञानीराम मेहरा पिता बुद्ध मेहरा निवासी पगारा के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1815 की धारा 34(1)क 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया जाकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। जप्त शराब मेले में बेचा जाना संभावित थी। कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी आउनि हितेश विशोरिया, श्री निमोदा एवं स्टाफ द्वारा की गयी। प्रकरण में विवेचना जारी है।


