• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ऋषिकुल न्यास ने बांटे 50 छात्रों को 1.50 लाख के पुरुस्कार,जीतने वालो में 3 मुस्लिम छात्र शामिल,संस्कृत की सीख है सत्यं वद,धर्मं चर: प्रवीण शर्मा अध्यक्ष युवा आयोग

by Manish Gautam Chiefeditor
August 9, 2026
in कटनी
0
ऋषिकुल न्यास ने बांटे 50 छात्रों को 1.50 लाख के पुरुस्कार,जीतने वालो में 3 मुस्लिम छात्र शामिल,संस्कृत की सीख है सत्यं वद,धर्मं चर: प्रवीण शर्मा अध्यक्ष युवा आयोग
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय द्वारा तिलक भवन नर्मदापुरम में कक्षा आठवीं नौवीं व दसवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को कल पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य युवा आयोग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा रहे व अध्यक्षता नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, पूर्व जिपं अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा रहे। कार्यक्रम के युवा आयोग अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा ने कहा की ऐसे कार्यक्रम करवाने वाले ऋषिकुल संस्था और न्यास को हृदय से साधुवाद है। संस्कृत से सीख मिलती है जीवन की- सत्यं वद धर्मं चर। मध्यप्रदेश युवा आयोग के माध्यम से संस्कृत को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि वो इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर जा रहे है। आगामी समय मे इटारसी संस्कृत विद्यालय में भी ऐसे कार्यकम होंगे। उन्होंने कहा कि देश की पहचान उसकी संस्कृति और भाषा से होती है। संस्कृत अतीत नही भविष्य की भाषा है।
जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे ने कहा की शहर में अनेकों धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शर्मा परिवार की देन है। अन्य कार्यक्रमो में सिर्फ पुरुस्कार दिए जाते हो पर यहां बड़ी राशि दी जा रही है जो अदभुत है। शहर में धर्म की राह मजबूत करने में शर्मा परिवार का अतुलनीय योगदान है। पूर्व विधायक व न्यास अध्यक्ष पं गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि विगत तीन साल से हम यह कार्यक्रम न्यास द्वारा आयोजित करवा रहे हैं। संस्कृत को प्रोत्साहन देने नगद राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र – छात्राओं को राशि प्रदान कर प्रोत्साहित करने का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रति उनमें रुचि को जागृत करना व संस्कृत से उन्हें अवगत कराना है। गत 3 वर्ष से लगातार इस माध्यम से नगर के सभी स्कूलों के संस्कृत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद राशि न्यास द्वारा दी जा रही है। आज के कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों को 2,500 व 5000 की राशि सहित प्रमाण पत्र सहित कुल 1.50 लाख की राशि से पुरस्कृत किया गया। जिन्होंने विद्यालयों में 8वीं 9वीं,10वीं कक्षा में संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक अर्जित किए थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ वैभव शर्मा के द्वारा किया गया और डॉ शर्मा बताया कि इस देश को जोड़ने वाली संस्कृत देव भाषा है। कार्यक्रम का आभार व्यक्त प्राचार्य रोहित तिवारी ने किया ।
कार्यक्रम में राकेश फौजदार, नित्यगोपाल कटारे,अभय वर्मा,महेंद्र चौकसे,जयकिशोर चौधरी,आयुष पाराशर,रोहित तिवारी,अशोक दुबे,संजय परसाई,प्रशांत दुबे,गोवर्धन यादव,अजय सैनी,धनेंद्र राने, अमीन राइन,अंकित साहू, शिवम गोस्वामी, रिंकू शर्मा, विकास अत्रि,रोहित यादव, भवानी गौर,सुमित सैनी, जयंत चौहान,राहुल यादव, देवा रूसिया,विनायक दुबे व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आरोग्य केंद्र में ताला, डॉक्टर नदारद, गेट के अंदर कैद मिला कुत्ता,,

आरोग्य केंद्र में ताला, डॉक्टर नदारद, गेट के अंदर कैद मिला कुत्ता,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.