कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व एवं महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार के मार्गदर्शन में ज़िलें के प्रत्येक विकासखंड में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गत दिवसों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षणों का आयोजन कटनी शहर, कटनी ग्रामीण एवं ढीमरखेड़ा में किया गया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनआईआईटी फाउंडेशन दिल्ली के प्रशिक्षक श्री सुशित सोनी द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उनके द्वारा विशेषकर इंटरनेट बैंकिंग, पेमेंट ऐप और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार द्वारा प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा पर आधारित बुकलेट भी वितरित की गईं।
प्रतिभागियों द्वारा साइबर सुरक्षा जैसे समसायिक एवं महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण को उपयोगी बताया गया।
आगमी सप्ताह में महिला एवं बाल विकास विभाग कटनी द्वारा रीठी, बड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ विकासखंडो में साइबर सुरक्षा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


