देखे VIDEO जहां दूसरे जिलों में ‘प्रेस’ स्टिकर लगी गाड़ियों पर कार्रवाई हो रही है, वहीं सिवनी में भी बिना मान्यता और नियमों के दौड़ रही कई संदिग्ध गाड़ियां। अब सवाल उठ रहा है—क्या जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई करेगी?
सिवनी जिले में सड़कों पर चलने वाले वाहनों में बड़ी संख्या में ‘PRESS’ लिखे स्टिकर दिखाई दे रहे हैं। चर्चा यह है कि कई गाड़ियों पर यह स्टिकर बिना किसी वैध मान्यता या अधिकृत पहचान के लगाया गया है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि जब अन्य जिलों में फर्जी प्रेस स्टिकर लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है, तो क्या सिवनी में भी प्रशासन और पुलिस ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी?
यदि किसी वाहन पर प्रेस स्टिकर का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि वास्तविक पत्रकारों की साख पर भी सवाल खड़े करता है। अब निगाहें जिला प्रशासन और पुलिस की संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। (यदि किसी वाहन या व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, तो वह जांच और नियमों के अनुसार ही होगी।) 


