कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
भाजपा के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कालापीपल में कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया इस अवसर पर पंचमुखी चौराहे पर कांग्रेसजनों ने पटाखे फोड़कर उत्सव मनाया तथा आमजन, युवाओं और छात्रों के बीच मेलोडी चॉकलेट वितरित की।
कार्यकर्ताओं ने छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए,पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों और युवाओं की एकजुट आवाज़ हमेशा परिवर्तन का माध्यम बनती है और जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए,कार्यक्रम में उपस्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज सोनी व ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह छात्रों और युवाओं के संघर्ष,एकता और जनदबाव का परिणाम है,उन्होंने सभी युवा साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस एवं एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी,कार्यकर्ता,छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।

