• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *इलेक्ट्रिक ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 08 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर फरार*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2026
in कटनी
0
*अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*  *इलेक्ट्रिक ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 08 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर फरार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना तथा अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए इलेक्ट्रिक ऑटो में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 08 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को भी प्रकरण में नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

दिनांक 23-24 जुलाई 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक-05 स्थित लाल ग्राउंड के पास एक आसमानी रंग की इलेक्ट्रिक ऑटो में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा संदेहास्पद इलेक्ट्रिक ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम आदित्य उर्फ प्रियांशु गुप्ता, पिता सनत गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी डॉ. भीमराव चौक, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर चालक सीट के पास तथा ऑटो के मध्य एवं पीछे रखे खाकी रंग के कार्टूनों से गोवा अंग्रेजी शराब के 08 कार्टून, जिनमें 180 एमएल के कुल 400 पाव (72 लीटर) शराब बरामद हुई।

आरोपी से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी के विरुद्ध *धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 800/2026* दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक MP-21-ZD-0961 जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आदित्य उर्फ प्रियांशु गुप्ता ने अपने मेमोरेण्डम में बताया कि उक्त शराब उसके परिचित लकी गुप्ता द्वारा ऑटो में रखवाकर परिवहन के लिए भेजी गई थी। आरोपी के मेमोरेण्डम एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लकी गुप्ता निवासी कटनी को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि फरार आरोपी लकी गुप्ता की तलाश एवं मामले की विवेचना जारी है।

आरोपीगण –
1. गिरफ्तार आरोपी – आदित्य उर्फ प्रियांशु गुप्ता, पिता सनत गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी डॉ. भीमराव चौक, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।
2. फरार आरोपी – लकी गुप्ता, निवासी कटनी।

बरामदगी-
400 पाव (72 लीटर) गोवा अंग्रेजी शराब (08 पेटी), अनुमानित कीमत ₹ 56,000
इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक MP-21-ZD-0961, अनुमानित कीमत ₹ 1,00,000

*थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय* ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में शराब का स्रोत लकी गुप्ता नामक व्यक्ति होना सामने आया है, जिसके आधार पर उसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- * श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी आर. अजय प्रताप सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश चंद, अजीत सिंह, रोहित राठौर एवं चालक विकास राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विकास की सारथी बनीं महापौर प्रीति सूरी, विवेकानंद वार्ड को दी 1.91 करोड़ की विकास सौगात*  *सड़क, नाला, विद्युत पोल एवं मंदिर विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*  *महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को बताया जनहित का मजबूत आधार*

विकास की सारथी बनीं महापौर प्रीति सूरी, विवेकानंद वार्ड को दी 1.91 करोड़ की विकास सौगात* *सड़क, नाला, विद्युत पोल एवं मंदिर विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन* *महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को बताया जनहित का मजबूत आधार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.