साल की लड़की के साथ 3 बाइकर्स ने सामूहिक बलात्कार किया है. VIDEO
चित्रकूट के देवांगना घाटी में 20 साल की लड़की के साथ 3 बाइकर्स ने सामूहिक बलात्कार किया है. यह लड़की 17 साल के दोस्त के साथ देवांगना घाटी देखने बाइक से गयी थी. घाटी में 3 लड़कों ने उनका पीछा किया और जंगल आते ही घेर लिया. पहले पैसा मांगा. लड़की के पास पैसे नही थे. दो बाइकर्स लड़की का मुंह दबाकर जबरन चट्टानों की ओर ले गये और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया.