• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विद्यार्थियों को जैविक खेती और एकीकृत कृषि प्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कराया गया तकनीकी प्रशिक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
July 22, 2026
in कटनी
0
विद्यार्थियों को जैविक खेती और एकीकृत कृषि प्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण  स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कराया गया तकनीकी प्रशिक्षण
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  – विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से शासकीय आर.के. गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरवारी (जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा) में बुधवार को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए जैविक खेती एवं एकीकृत कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जैविक खेती से बढ़ेगी आय, कृषि बनेगी लाभ का व्यवसाय

          विद्यालय के प्राचार्य संघ रत्न भेलावे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे ने विद्यार्थियों को आधुनिक एवं जैविक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर किसान खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते हैं तथा सीमित संसाधनों में भी अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।

कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कृषि के साथ पशुपालन, सब्जी उत्पादन, दलहन एवं तिलहन उत्पादन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, फूलों की खेती, रेशम पालन, कृषि वानिकी तथा औषधीय फसलों की खेती जैसी आयवर्धक गतिविधियों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन गतिविधियों के समन्वय से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की समझ भी विकसित की गई

          प्रशिक्षण में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के तहत मिट्टी के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों की जानकारी दी गई। साथ ही गोबर खाद, कम्पोस्ट, नाडेप टांका खाद, केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट), हरी खाद, जैव उर्वरक, बायोगैस स्लरी, अजोला एवं नील-हरित काई जैसे जैविक पोषक स्रोतों के उपयोग और उनके लाभों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

व्यावसायिक शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

          कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षक ने प्रशिक्षण के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए तैयार करना रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
इंदिरा चौक के पास बीच बाजार जल भराव के कारण नाले में लगाई गई लोहे की जालियां हटाई गई…!वीडियो

इंदिरा चौक के पास बीच बाजार जल भराव के कारण नाले में लगाई गई लोहे की जालियां हटाई गई...!वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d